छप्पर में लगी आग,तीन गाय व एक बछड़ा झुलसे, लाखों का सामान राख
शामली, जून 25 -- थानाभवन। कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक छप्पर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से तीन गाय और एक बछड़ा झुलस गए, जबकि घरेलू सामान, लकड़ी, बर्तन, एक ई-रिक्शा समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी सुशील राणा के घर के बाहर बने छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।स्थानीय यह भी पढ़ें- झोपड़ी में आग लगने से तीन पशु झुलसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्पर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग की चपेट में आने से छप्पर में बंधी तीन गाय और एक बछड़ा गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.