छप्पर में आग से तीन मवेशी जले
लखनऊ, जून 19 -- नगराम। नगराम के अनैया का मजरा खरगापुर गांव निवासी राम चरन भारद्वाज के अहाते पर रखे छप्परों में शुक्रवार दोपहर आग लगने से वहां बंधी दो भैंस, गाय की एक बछिया की जलकर मौत हो गई। किसान रामचरन ने बताया कि मकान से कुछ दूरी पर मवेशी बांधने के लिए हाते की दीवार पर छप्पर रखा था। उसके नीचे दो भैंस, गाय की बछिया बंधी थी। नगराम एसओ विवेक चौधरी, नायब तहसीलदार मोहनलालगंज अजय जायसवाल, लेखपाल आलोक वर्मा ने आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.