छप्पर में आग से गृहस्थी राख, 15 हजार की नकदी भी जली
शाहजहांपुर, जून 2 -- खुटार। थाना क्षेत्र के महोलिया वीरान में मंगलवार सुबह एक छप्परदार मकान में अचानक आग लगने से गृहस्थी का सामान और नगदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हो चुका था। नवाजपुर निवासी रणजीत सिंह वर्तमान में महोलिया वीरान में ललतु बाबा स्थान के पास बने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह पशुओं के लिए घास काटने गए थे, जबकि पत्नी सुनीता देवी घर पर थीं। इसी दौरान करीब साढ़े दस बजे टीन शेड से सटे छप्पर में अचानक आग लग गई। यह भी पढ़ें- छप्पर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सामान चपेट में आ गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जसविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.