छप्पर में आग लगाने वाला आरोपी बहनोई गिरफ्तार
संतकबीरनगर, मार्च 13 -- संतकबीरनगर, निज संवादाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आगजनी मामले के आरोपी को गुरुवार को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।बरईपार गांव निवासी सुभाष पुत्र रामदरश अपने परिवार के साथ छप्पर के कच्चे मकान में रहते हैं। इसी परिसर में उनके भाई दयाशंकर, उमाशंकर और अमरनाथ भी रहते हैं। वहीं पड़ोस में रामहित, रामविलास पुत्र कोईल तथा इमरती पत्नी रामप्रकाश का भी कच्चा मकान है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 10 बजे सुभाष के छप्पर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पास के दो अन्य मकानों तक फैल गईं। इससे सुभाष के घर में रखा पंपिंग सेट, प्लसर बाइक, लकड़ी की दो टंकियां, अनाज, चारपाई, तख्त, बर्तन, महिलाओं के गहने समेत अन्य घरेलू सामान जलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.