प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी धतहिन पत्नी कल्लू पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। 18 मार्च की रात करीब तीन बजे जब वह सोकर उठी तो देखा गांव का ही सूरज पटेल उसके छप्पर में आग लगा रहा है। जब उसने शोर मचाया तो वह जानलेवा धमकी देते भाग निकला। शोर सुनकर जब तक गांव के लोग पहुंचते आग पर काबू पाते तब तक छप्पर के नीचे रखी चारपाई, बेंच, विस्तर आदि सामान जल चुका था। पीड़िता धतहिन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सूरज पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.