प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- प्रतापगढ़। रानीगंज कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौरा कुम्भापुर गांव के मुरली यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ नामजद आरोपियों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, शुक्रवार देररात आरोपियों ने छप्पर में आग लगा दी। मामले का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना में पीड़ित की लगभग दो क्विंटल सूखी लकड़ी सहित अन्य सामान जल गया। रानीगंज पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.