जौनपुर, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बरहूपुर गांव में शनिवार की रात करीब 11 बजे रिहायशी छप्पर में अग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। उसी छप्पर में सो रहे एक वृद्ध की जलने से मौत मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पत्नी की दो दिन पहले ही ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हुई थी। बरहूपुर गांव निवासी 68 वर्षीय भूलन सरोज शनिवार की रात में अपने रिहायशी छप्पर में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य बाहर सोए थे। रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि भूलन बाहर नहीं निकल सके और जिंदा ही जल गए। परिवार के लोगों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगी की घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग जुटे और काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता देखकर सभी सहम गए। जब...