उन्नाव, अप्रैल 15 -- सफीपुर। कस्बा के सराय फजल अजीम गांव स्थित घर में सोमवार रात अज्ञात कारणों से बरामदे में पड़े छप्पर में आग लग गई। सराय फजल अज़ीम गांव के रहने वाले हरिशचंद्र पुत्र मेवालाल के घर के बरामदे में पड़े छप्पर में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों से लोगों की नींद खुल गई। आसपास के लोगों की मदद से गृहस्वामी ने निजी संसाधनों से किसी तरह आग को काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक बरामदें में बंधी भैस झुलस गई। पीड़ित किसान के बेटे ध्रुव कुमार ने बताया कि भैस करीब एक लाख रुपये कीमत की है। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में लगी आग, बाइक समेत लाखों का माल जला जिसका इलाज कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, पांच बेजुबानों को गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...