गुमला, मई 8 -- गुमला। जिले के पुग्गू बड़का टोली में शुक्रवार को छप्पर मरम्मत के दौरान हुए हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान किशोर तिर्की और अनिल बड़ाइक के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार गांव की लच्छी देवी के घर में छप्पर मरम्मत व छारने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान दोनों मजदूर घर की छत पर चढ़कर काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक अलबेस्टस की चादर टूट गई, जिससे दोनों मजदूर संतुलन खोकर नीचे जमीन पर गिर पड़े। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...