छप्पर चढ़ाते दीवार गिरने से युवक घायल
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- छप्पर चढ़ाते समय ईंटों की दीवार गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निघासन सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उसे लखीमपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। मझगईं थाने के छेदुई पतिया के मुन्नापुरवा गांव का शिवकुमार साइकिल से पश्चिम मोहल्ला जा रहा था। गांव का ही बृजमोहन अपने घर की ईंटों की दीवार पर छप्पर चढ़ा रहा था। इसी दौरान अचानक भरभराकर गिरी दीवार की ईंटों में पास से निकल रहा शिवकुमार दबकर जख्मी गया। उसके सिर और शरीर पर काफी चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत ईंटें हटाकर उसे निकाला और निघासन सीएचसी ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.