हरदोई, मार्च 27 -- हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के तिरिया गांव में एक किसान छप्पर के नीचे बेहोशी की हालत में मिला। उसे परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सुरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिरिया गांव निवासी सुनील (32) खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी रीता की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। परिवार में उसकी तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। शुक्रवार को वह घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों को जानकारी होने पर उसे तुरंत सुरसा सीएचसी ले जाया गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में जहर खाने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.