बाराबंकी, अप्रैल 17 -- मोतीगंज, (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा भिटौरा के मजरे रमवापुर में गुरुवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग श्यामलाल (65)की जलकर मौत हो गई। गुरुवार को छप्पर में अचानक आग लग गई। श्यामलाल उसी छप्पर के नीचे सो रहा था, जब तक वह कुछ समझ पाता आग की लपेटे में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। आग की लपटों को देख गाँव में अफरा तफरी मच गयी। छप्पर के नीचे रखा पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। बगल में रखा गैस सिलेंडर भी दग गया। उसका ऊपर का हिस्सा घर से करीब 400 मीटर दूर जा गिरा। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया । वहीं आगजनी से श्यामलाल के भतीजे सोनू के गृहस्थी का भी सारा सामान जलकर राख हो। लोगों ने बताया कि तन पर जो कपड़ा सोनू पहने हुए हैं वही बचा हुआ है बाकी सारा समान जलकर...