छप्पर उठाते समय सिर पर लकड़ी लगने से युवक गंभीर घायल, मेरठ रेफर
अमरोहा, जून 19 -- हसनपुर, संवाददाता। छप्पर उठाते समय सिर पर भारी लकड़ी गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत को देखते हुए निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव महमूदाबाद निवासी सतवीर शुक्रवार की सुबह अन्य ग्रामीणों व परिजनों के साथ मिलकर अपने घर का छप्पर उठा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से छप्पर की एक भारी लकड़ी अचानक सतवीर के सिर पर आ गिरी। लकड़ी लगते ही सतवीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से घायल को आनन-फानन में नजदीक के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां युवक की हालत में सुधार न होते देख चिकित्सक ने उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.