नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- त्योहारों का सीजन दस्तक दस्तक देने ही वाला है। अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में एक लग्जरी एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बता दें कि जीप इंडिया अपने अलग-अलग मॉडलों पर अक्टूबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी लग्जरी एसयूवी जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee) पर अधिकतम 4 लाख रुपये तक बचत का ऑफर दे रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे कई बेनिफिट्स शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखती है एसयूवी इसका डिजाइन काफी रॉयल है। इसके सामने की तरफ जीप की पहचान वाली '7-स्लॉट ग्रिल' दी गई है जो इसे काफी दमदार लुक देती...