बाराबंकी, फरवरी 26 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में बुधवार की देर रात एक छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक परिवार को भारी नुकसान झेलना पड़ा। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्र सिहाली मजरे भिखारीपुर गांव निवासी शमशेर अली पुत्र मोहर्रम अली के घर में बुधवार की देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले आग तेजी से फैल गई। घर से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांक...