मथुरा, मार्च 15 -- ठाकुर द्वारकाधीश के मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार महाराज का 60 वां जन्मोत्सव मंदिर प्रशासन एवं षष्ठीपूर्ति महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। अंतिम दिन मंदिर में छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन प्रातः ठाकुर द्वारकानाथ मंदिर में नंद महोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पश्चात कुनवाड़ा और फूल के मनोरथ आयोजित किए गए। दूसरे दिन ठाकुर जी को हटरी में विराजमान करके भक्तों को दर्शन कराए गए। इसी दिन पांच हजार की क्षमता वाले प्रेक्षागृह में महाराज का नागरिक अभिनंदन किया गया। रविवार की सुबह यमुना जी का चुनरी मनोरथ हुआ, जिसमें मंदिर की तरफ से यमुना महारानी को चुनरी अर्पित की गई। इसके उपरांत ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में प्रभु का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.