गोंडा, अप्रैल 9 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम सकदरपुर में नकली 'डेफ' (डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड) यूरिया बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर प्लांट को सील कर दिया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद दो युवक दुर्गेश पुत्र राम बरसात व विजय पुत्र राम किशन निवासी बेनीपुर,पोस्ट इटवा कुंगाई, विकास खंड गौर, थाना पैकोलिया, तहसील हरैया, जनपद बस्ती के बताए गए। जांच में सामने आया कि यह लोग खेतों में उपयोग होने वाली यूरिया को घोल बनाकर वाहनों में उपयोग होने वाले डफ के रूप में तैयार कर रहे थे। छापेमारी में 36 बोरी यूरिया,कई कंटेनर, टंकी और अन्य उपकरण बरामद किए गए। एक बाइक भी मौके से मिली। सभी सामग्री को सील कर नमूनों को ...