मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- छपार। महर्षि कश्यप की जयंती पर छपार में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पति डा. धनप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप प्राचीन वैदिक ऋषियों में प्रमुख ऋषि है, सन्त किसी एक समाज का व होकर सभी समाज के लिए पूजनीय होते है, युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गांव छपार में रविवार को महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा श्री विश्वनाथ शिव मंदिर से आरम्भ होकर पीएनबी तिराहा, हनुमान मंदिर, शिव चौक , बस स्टैंड आदि मुख्य मार्गो से निकाली गई। महर्षि कश्यप की झांकी ग्रामीणों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही। युवाओं ने म्यूजिक सिस्टम पर जमकर नृत्य किया।इस दौरान मुख्य रूप से गौरव गुप्ता, अनुज कश्यप, मनोज कश्यप, सोमपाल नायक, धर्म सिंह कश्यप, अरविन्द कश्यप, अजीत कश्यप व सो...