मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- शुक्रवार को गांव छपार की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। रोजेदारो ने शांतिपूर्वक नमाज अदा कर दुआ की। सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिदों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रही। सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्रा व थानाध्यक्ष मोहित सहरावत पुलिस बल के साथ पूरी तरह से अलर्ट रहे। छपार के अलावा बसेडा, भैसरहेडी, तेजलहेडा, कासमपुर, दत्तियाना, सिसौना, रामपुर तिराहा, रेई, बढेडी, बढीवाला, खामपुर, खुड्डा व खोजानगला में भी अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...