मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- छपार। थाना छपार परिसर में मंगलवार को पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया। जिसमें आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने वाली कमेटी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने कहा कि शोभायात्रा के दौरान मानकों के आधार पर म्यूजिक सिस्टम लगाए जाए। बेवजह कोई भी हुड़दंगबाजी न करें। शराब पीकर धार्मिक कार्यो में प्रतिभाग न करें। आगामी 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा, इसलिए अधिकतर पुलिसकर्मी की ड्यूटी उनकी सुरक्षा में रहेगी। इसलिए शोभायात्रा के दौरान आयोजकों ही पुलिस का सहयोग करना होगा। कोई भी इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। इस दौरान छपार कस्बा चौकी इंचार्ज रमित यादव, आजाद कुमार, आनन्द कुमार, निखिल कुमार, गौरव,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.