मोतिहारी, मई 8 -- छौड़ादानो, निसं। थाना क्षेत्र के पकड़िया पंचायत के सेमरहिया गांव में शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत हो गई। मृतक चंदन कुमार(19) सेमरहिया गांव निवासी नवल साह का पुत्र था। पुष्टि करते थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि चंदन कुमार हमउम्र लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी ठनका की चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पकड़िया पंचायत के पूर्व मुखिया आबिद हुसैन ने बताया कि चंदन बाहर में काम करता था।उसका यह भी पढ़ें- मारपीट में चार घायल, एक सदर अस्पताल रेफर पिता गांव के पास चीमनी में मजदूरी काम करता है। दो भाई में वह बड़ा था। उन्होंने प्रशासन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.