बागपत, अगस्त 5 -- बड़ौत। छपरौली के रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार द्वारा विधानसभा में उठाए गए जनपद बागपत से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंगलवार को प्रदेश सरकार ने जवाब दिया। सरकार ने बताया कि यमुना नदी से प्रभावित जागौस और शबगा गांवों में बाढ़ सुरक्षा के लिए स्वीकृत दोनों परियोजनाओं का कार्य सुरक्षित स्तर तक पूरा कर लिया गया है। वहीं जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत में शिक्षकों के 35 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। जनशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक के प्रश्न के उत्तर में बताया कि जागौस और शबगा गांवों को यमुना नदी की बाढ़ से बचाने के लिए दो परियोजनाएं स्वीकृत की गई थीं। दोनों परियोजनाओं में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्य सुरक्षित स्तर तक पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में किसी प्रकार का भूमि कटाव नहीं हो रहा है और दोनों ...