छपरा, मार्च 22 -- छपरा, हमारे संवाददाताl रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर से न्यू तिनसुकिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा, बलिया और वाराणसी मार्ग से होकर गुजरेगी, जिससे पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह विशेष गाड़ी एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 04626 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया विशेष गाड़ी 22 मार्च 2026 को अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ आलमनगर-उतरेटिया रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया होते हुए यह ट्रेन तीसरे दिन तड़के 2:20 बजे छपरा पहुंचेगी। इसके बाद हाजीपुर, मुजफ्फरपुर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.