छपरा, फरवरी 26 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा की विधायिका छोटी कुमारी ने गुरुवार को सदन में छपरा से पटना के लिए ट्रेन चलाने की आवाज उठाई। विधायिका द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर सरकार ने अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है जिसके बाद अब छपरा-पटना एक्सप्रेस के नियमित तौर पर ट्रेन परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। विधायिका ने कहा कि अब छपरा से राजधानी पटना के बीच सुलभ यात्रा का सपना अब हकीकत बनने की ओर है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन विशेष रूप से उन छात्रों, मध्यम वर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी साबित होगी जिन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के सिलसिले में रोजाना पटना जाना पड़ता है । वर्तमान में लोगों को छपरा से पटना जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विधायिका ने इस संदर्भ में बताया कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस मांग को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.