सीवान, अप्रैल 20 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलखंड पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात कीमैन की मौत हो गई। छपरा से थावे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से झटका लगने के कारण इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत कीमैन संतोष कुमार राय गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार राय की ड्यूटी रविवार सुबह छह बजे से नौ बजे तक निर्धारित थी। वह सीवान से पचरूखी की ओर रेलवे ट्रैक की जांच करते हुए आगे बढ़ रहे थे, इसी दौरान ट्रेन संख्या 75103 वहां से गुजर रही थी। यह भी पढ़ें- थावे-सीवान रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर युवक की मौत बताया गया है कि ट्रेन के गुजरने के दौरान संतोष राय को तेज झटका लगा, जिससे वह असंतुलित होकर ट्रैक के पास गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटन...