छपरा से कल अहमदाबाद जाएगी स्पेशल ट्रेन
वाराणसी, नवम्बर 15 -- वाराणसी। छपरा से अहमदाबाद के लिए 17 नवंबर (मंगलवार) को त्योहार विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या-05067 छपरा से शाम 5:10 बजे प्रस्थान कर बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार होते रात 11:25 बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट) आएगी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जं., गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी होते तीसरे दिन सुबह 6:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- छठ बाद लौटने वालों के लिए राहत; छपरा से दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.