छपरा, मार्च 10 -- छपरा, हमारे संवाददाता।स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में छपरा के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद अब छपरा सदर अस्पताल में डीएनबी डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड कोर्स की पढ़ाई शुरू हो गई है। इसके साथ ही एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर अब छपरा में ही पोस्ट ग्रेजुएट पीजी की पढ़ाई कर सकेंगे। सदर अस्पताल में डीएनबी कोर्स के तहत कुल 7 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें एनेस्थीसिया विभाग में 2 सीट, मेडिसिन विभाग में 2 सीट और प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में 3 सीट शामिल हैं। इन सीटों पर चयनित एमबीबीएस डॉक्टर अब छपरा सदर अस्पताल में रहकर ही पोस्ट ग्रेजुएट स्तर की पढ़ाई कर रहे हैं।इस नई व्यवस्था से न केवल डॉक्टरों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.