छपरा, जनवरी 4 -- छपरा। छपरा विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से शिष्टाचार मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। विधायक छोटी कुमारी ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि छपरा विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को और तेज़ गति से आगे बढ़ाया जाए, ताकि आम जनता को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित सरकारी मॉनिटरिंग आवश्यक है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। बैठक के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं पर भी चर्चा की और संबंधित योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया। इसके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.