लखनऊ, नवम्बर 20 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बढ़ा दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन पर रात 02:26 बजे रुकेगी। वहीं वापसी में 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस रात 02:06 बजे रुकेगी। 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस गोसाईंगंज स्टेशन पर शाम 07:09 बजे पहुंचेगी। वापसी में 12226 दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस सुबह 07:22 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेनें दो-दो मिनट के लिए रुकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.