मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी प्रखंड के छपरा मेघ पंचायत में पैक्स अध्यक्ष और नौ कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव बुधवार को होगा। पुलिस सुरक्षा में सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। कुल 1048 मतदाताओं के लिए पंचायत भवन पर बने दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शाम में मतगणना होगी। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार अवध किशोर सिंह और राजेश शर्मा सामने-सामने हैं। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के अलग-अलग कोटि पद के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। एससी एसटी कोटे में महिला और पुरुष पद के लिए एकल नामांकन होने से दोनों पदों पर नामांकन पत्र जांच के बाद दोनों सदस्य निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए। बीडीओ चंदन कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्र पर प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी एकलव्य को दंडाधिकारी के रूप में ...