मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को छपरा मेघ पैक्स चुनाव के लिए नामांकन हुआ। पहले दिन अध्यक्ष पद पर अवध किशोर सिंह और राजेश कुमार शर्मा ने नामांकन किया, जबकि सदस्य पद के लिए नौ उम्मीदवारों ने नामांकन किया। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन है। उल्लेखनीय है कि छपरा मेघ पैक्स का एक साल से अधिक समय से कार्य स्थगित था। पैक्स के चार कार्यकारिणी सदस्यों के इस्तीफा देने के कारण समिति का कार्य बाधित हो गया था। इसके बाद बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पुनः चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई गई है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो पूर्व प्रत्याशी मैदान में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...