संवाद सूत्र, नवम्बर 22 -- बिहार के छपरा (सारण) जिले में शुक्रवार को स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात पहलेजा थाना क्षेत्र के खरीका बाजार स्थित देवी स्थान के पास हुई। मृतक की पहचान सनोज कुमार के रूप में हुई है। पूर्व के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर स्कूल से घर जाते समय पीछे से सिर में गोली मारी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार सनोज कुमार प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। उसी स्कूल में उनकी पत्नी भी शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। सनोज शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तभी बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन्हें सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से शिक्षक बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.