गया, अप्रैल 5 -- छपरा में 4 से 5 अप्रैल तक आयोजित अंडर-17 एवं अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गया जिले के बेलागंज प्रखंड के ग्राम शिवरामपुर निवासी धीरज कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। धीरज कुमार यादव सत्येंद्र यादव और उर्मिला देवी के पुत्र हैं। इन्होंने अंडर-20 के 125 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबले में कटिहार के पहलवान पीयूष को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। मुकाबले में धीरज का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा और उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस जीत से उनके गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेलो इंडिया स्मॉल कुश्ती सेंटर के कोच रामपूजन साहनी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.