छपरा में राजस्व कर्मी पर हमले को ले काला बिल्ला लगाकर किया विरोध
मुंगेर, मई 18 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। छपरा जिले में अपराधियों द्वारा एक राजस्व कर्मचारी को गोली मारकर घायल किए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को हवेली खड़गपुर के राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। अंचल कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। राजस्व कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार, प्रयाज्ञ कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य कर्मियों ने कहा कि फील्ड में काम करने के दौरान राजस्व कर्मी लगातार अपराधियों के निशाने पर रहते हैं। छपरा की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। कर्मचारियों ने एक स्वर में आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध यह भी पढ़ें- भगवानपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.