पटना, अप्रैल 1 -- छपरा शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में दो अप्रैल को भूमि सुधार जन कल्याण संवाद होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान वे आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान का निर्देश देंगे। उपमुख्यमंत्री ने संवाद कार्यक्रम में हर अंचल के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने को कहा है। काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, भूमि विवाद, अतिक्रमण समेत अन्य सभी शिकायतों से संबंधित मामलों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिन शिकायतकर्ताओं ने पहले भी अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया है और उसकी प्रति साथ लाने को कहा गया है ताकि उनकी शिकायतों को प्राथमिकता दी जा सके। आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 9 से 10.30 बजे तक अंचलवार लगाए गए काउंटरों पर होगा। 11 से 2:30 बजे तक उपमुख्यमंत्री आम लोगों की समस्या अधिकारियों-कर्...