छपरा, मार्च 26 -- टाउन थाना क्षेत्र के श्री नंदन पथ की है घटना पत्नी की स्थिति भी हुई गम्भीर, पति-पत्नी में हुआ था विवाद छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के टाउन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार की देर शाम पट्टीदारों से भूमि विवाद को लेकर दम्पती के बीच अक्सर कहासुनी के बाद दम्पती छत से कूद गए जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना टाउन थाना क्षेत्र के श्री नंदन पथ की है। यहां रहने वाले पिंटू कुमार सिंह और उनकी पत्नी के बीच बुधवार की देर संध्या किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने आवेश में आकर अपने घर की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.