छपरा, अप्रैल 25 -- Bihar Crime News: बिहार के सारण जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ मांझी थाना क्षेत्र के गोढा गांव में एक वार्ड पार्षद की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के लोग पार्षद के तिलकोत्सव की तैयारियों में जुटे थे। अपराधियों ने घर में घुसकर हमला बोला, जिसमें पार्षद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा है।वार्ड पार्षद की आज थी तिलक मृतक की पहचान मांझी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के पार्षद राजाबाबू के रूप में हुई है। आज उनका तिलकोत्सव कार्यक्रम निर्धारित था। घर में उत्सव का माहौल था। रिश्तेदार और ग्रामीण खुशियों में शामिल होने के लिए जुट रहे थे। इसी बीच शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.