छपरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीकेज से अफरातफरी, 10 बीमार; भारी लापरवाही उजागर
छपरा, जून 5 -- दिल्ली में होटल और मुजफ्फरपुर के अस्पताल में अग्निकांड में 25 से अधिक मौत के बाद सारण जिले के छपरा में कोल्ड स्टोरेज की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा स्थित रामा कोल्ड स्टोरेज के आलू भंडारण केंद्र में गुरुवार की देर रात पाइप लाइन से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। गैस के प्रभाव से आसपास के 10 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। दो को उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी प्रभावित लोगों की स्थिति सामान्य है। स्थानीय लोगों ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बवाल काटा। प्रारंभिक जांच में कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की रिपोर्ट सामने आई है। जानकारी के अनुसार कोल्ड स्टोरेज के कूलिंग सिस्टम में सामान्यतः अमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.