लखनऊ, जनवरी 3 -- बिहार से ट्रेन के जरिए तस्करी कर 120 किलो गांजा चंडीगढ़ ले जा रहे चार आरोपियों को बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी बिहार के सिवान जिला के निवासी हैं। यह लोग ट्रेन नंबर 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच में सामान्य यात्रियों की तरह ट्राली बैगों में गांजा भर कर ले जा रहे थे। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से गांजा ले जाए की सूचना पर जीआरपी, सीआईबी, एनसीबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम बादशाहनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। अपने निर्धारित समय से दो घंटा से भी अधिक की देरी से अपराह्न तीन बजे के आसपास ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। मुखबिर के इशारे पर संयुक्त टीम ने सेकेंड एसी कोच ए-1 में छापा मारा। सीट नंबर 37, 39,39 और 40 पर बैठे यात्रियों के सामान की तलाशी ली। उनके पास मौजूद पांच ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.