छपरा-मथुरा एक्सप्रेस से गिरकर इंजीनियर की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। छपरा मथुरा एक्सप्रेस से गिरकर एक इंजीनियर की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ मथुरा से दर्शन करके वापस घर जा रहे थे। मंगलवार की सुबह फतेहगढ़ कोतवाली के नवदिया के नजदीक एक धार्मिक स्थल के पास रेलवे लाइन किनारे उसका शव पड़ा मिला। पत्नी जब कानपुर पहुंची, आंख खुली तो पति नहीं दिखे। इस पर फोन किया तो उसे पति की मौत की जानकारी हुई। पत्नी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और शव देखकर बिलख पड़ी। घर वालों को जानकारी दी। महाराष्ट्र के कीर्तिधार हाउसिंग सोसाइटी, आर्य नगर मनकापुर नागपुर निवासी 45 वर्षीय सुनील बाबू लाल यादव पत्नी रीना यादव, बेटी अनन्या के साथ मथुरा में दर्शन करने के लिए गए हुए थे। सोमवार की रात दर्शन करने के बाद वह छपरा मथुरा से गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए। यह लोग एसी कोच में सफर कर रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.