छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर कार और टोटो में टक्कर, पांच लोग घायल
छपरा, मई 5 -- फोटो 8 छपरा सदर अस्पताल में हो हल्ला करते घायल के परिजन व समझाती -बुझाती पुलिस छपरा/ मढौरा, हसं/ एसं। शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छपरा-मढ़ौरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को चनचौरा रामकोला के पास एक टोटो और वैगन आर कार के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार चार लोग के अलावा वैगन आर में बैठी एक बच्ची भी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में खैरा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी मुख्तार मियां, शबनम खातून, साढा मठिया के सुनील चौधरी और नया टोला की रामवती देवी शामिल हैं। सभी टोटो पर सवार थे और टक्कर के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वैगनआर में सवार एक बच्ची को भी चोटें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.