छपरा-मऊ सवारी गाड़ी में बेहोश मिले किशोर की हुई पहचान
छपरा, जून 24 -- एकमा। छपरा कचहरी-मऊ पैसेंजर ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले किशोर की पहचान तीन दिन बाद हो गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से किशोर को समय पर इलाज मिला और उसकी जान बच सकी। होश में आने के बाद उसकी पहचान गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के सिधवलिया गांव निवासी सत्येंद्र कुमार साह के 17 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। इसके बाद रेलवे पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया तथा परिजनों को सूचना दे दी। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम छपरा से मऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन में एकमा में किशोर अचेत अवस्था में मिला था। यह भी पढ़ें- एसपी के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निकाला गया फ्लैग मार्च मुहर्रम को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.