छपरा, मार्च 21 -- छपरा, एक संवाददाता। छपरा मंडल कारा में इस बार भी चैती छठ में छठी मैया के गीत गूंजेंगे। जेल के अंदर तालाब के किनारे सफाई की जा रही है। जेल में 12 व्रत धारी चैती छठ कर रहे हैं। जेल प्रशासन की ओर से इन व्रत धारियों के लिए पूजा सामग्री, वस्त्र समेत पूजा में लगने वाले अन्य सभी सामाग्रियों की व्यवस्था की गई है। जेल अधीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पूजा को लेकर जेल में भी श्रद्धालु बंदी काफी उत्साहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...