छपरा, मार्च 25 -- फोटो 34: बुधवार को छपरा मंडल कारा में बंदियों का उपचार करते सदर अस्पताल के चिकित्सक छपरा, एक संवाददाता। छपरा मंडल कारा में बुधवार को मेडिकल जांच शिविर लगाकर 209 बंदियों का उपचार किया गया।कारा में उपचार के लिए सदर अस्पताल की ओर से आठ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। फिजिसियन चिकित्सक डॉ हरेन्द्र प्रसाद ने 45, आँख रोग विशेषज्ञ डॉ० संजीव कुमार गुप्ता 27 बंदी,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० रवि अमृत ने 66 ,दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ० पुष्पा कुमारी ने 09, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ० शैलेश कुमार ने 3 बच्चे, कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ० तौसिफुल हक ने 37 ,मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ० मो० यासिर 13 बंदी,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० भारती सिंह 09 बंदियों का उपचार किया। उपचार के बाद दवा भी दी गयी। मौके पर जेल अधीक्षक समेत मंडल कारा के पदाधिकारी और कर्मी म...