आगरा, नवम्बर 21 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संƥ. 05185/05186 छपरा-बांद्रा टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन छपरा से 25 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 27 नवंबर को चलेगी। ट्रेन छपरा से रात 9 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.45 बजे ईदगाह जं. और अगले दिन सुबह 8.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचगी। वापसी में ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सुबह 10.45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.30 बजे ईदगाह जं. और रात 1.30 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन में 8 जनरल व 8 स्लीपर कोच लगे होंगे। आगरा से छपरा की और बांद्रा टर्मिनस की ओर यात्रा करने वाले लोग ट्रेन में सफर का लाभ उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर-बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- राजकोट-बरौनी-राजकोट के बीच चलेगी स्पेशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...