छपरा-बलिया-दिलदारनगर मेमो ट्रेन चलाने की मांग
गाजीपुर, जून 2 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। छपरा से बलिया, गाजीपुर घाट होते हुए दिलदारनगर तक मेमो ट्रेन के संचालन की मांग क्षेत्र में तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेलखंड पर प्रतिदिन हजारों छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन वर्तमान में उन्हें ट्रेन बदलने या सीमित ट्रेनों पर निर्भर रहने की मजबूरी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने रेल विभाग का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि छपरा-बलिया-गाजीपुर घाट-दिलदारनगर मेमो ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सस्ती, सुलभ, नियमित और सुविधाजनक यात्रा सुविधा मिल सकेगी। इससे बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, गाजीपुर घाट और दिलदारनगर क्षेत्र के लोगों को विशेष लाभ होगा। यह भी पढ़ें- वाराणसी मंडल की बैठक में आज गूंजेगा सारण का रेल एजेंडा साथ ही दिलदारनगर जंक्शन के जरिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.