छपरा, जून 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा और पटना के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।

छपरा-पटना मेमू ट्रेन सेवा दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय नागरिकों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या रेल मंत्री इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर पाएंगे।

सुगम आवागमन की मांग क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यदि छपरा-पटना के बीच नियमित और सुचारू मेमू ट्रेन सेवा शुरू होती है तो दोनों शहरों के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा।

यात्रियों की परेशानियों का समाधान दैनिक यात्रियों का कहना है कि छपरा से पटना जाने के लिए हर दिन बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं।

शिक्षा, रोजगार और व्यापार में सकारात्मक प्रभाव दहियांवा टोला शिक्षक कॉलोनी मोहल्ले के रहने वाले शिक्षाविद जगदीश सिंह का कहना ...