छपरा, मार्च 5 -- छपरा, हमारे संवाददाता। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाने की दिशा में सारण पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। अब शहर में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बॉडी कैमरा और बॉडी लाइट से लैस किया गया है। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली भी अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगी। सीनियर एसपी विनीत कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को आधुनिक उपकरणों से लैस कर महानगरों की तर्ज पर छपरा की यातायात व्यवस्था को विकसित किया जा रहा है।सीनियर एसपी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए गए स्मार्ट बॉडी कैमरे उनकी ड्यूटी के दौरान होने वाली गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे। इससे किसी भी प्रकार की विवाद या शिकायत की स्थिति में वास्तविक स्थिति का पता लगाने में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.