सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा से जम्मूतवी के बीच दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें निर्धारित अवधि तक विशेष रूप से चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिल सकेगी। ट्रेन संख्या 05193 छपरा-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन का संचालन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को छपरा से रवाना होगी और कुल 15 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन दोपहर 2:00 बजे छपरा से प्रस्थान कर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर और रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन यमुनानगर, अंबाला, जालंधर कैंट, पठानकोट और कठुआ होते हुए रात 11:00 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.