छपरा, अप्रैल 5 -- छपरा हमारे संवाददाता lगर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने छपरा जंक्शन से विभिन्न प्रमुख स्टेशनों के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें टिकट की समस्या और भीड़भाड़ से राहत मिल सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, छपरा से पठानकोट, छपरा से जम्मू तवी और छपरा से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के चलने से उन यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी जो गर्मी की छुट्टियों में अपने घरों से बाहर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं या कामकाजी कारणों से लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।अधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.